फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गमाडा ने गिराई चारदीवारी, पीड़ित ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, जांच की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव झामपुर, बड़माजरा, जुझारनगर, बहलोलपुर, ठस्का और आसपास के इलाकों में बिना अनुमति कॉलोनियां काटने और अवैध कब्जों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ बिल्डर कथित रूप से गमाडा के अधिकारियों की मिलीभगत से यह कारोबार चला रहे हैं। लोगों का कहना है कि कार्रवाई भी चुनिंदा लोगों पर ही होती है। जिन पर कथित रूप से अधिकारियों की मेहरबानी होती है, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जबकि अन्य लोगों के निर्माण पर जेसीबी चला दी जाती है।
विज्ञापन

इसी बीच गांव झामपुर के किसान गुरनाम सिंह ने गमाडा के एक जूनियर इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान ने गमाडा के मुख्य प्रशासक को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि जेई एचएस खेड़ा ने उनकी कृषि भूमि की चारदीवारी बनाए रखने के बदले ढाई लाख रुपये की रिश्वत मांगी।
गुरनाम सिंह का दावा है कि रिश्वत देने से इनकार करने पर 22 जून 2026 को जेई अन्य अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और उनकी चारदीवारी गिरा दी। किसान के अनुसार, उनके पास करीब 10 मरले कृषि भूमि है, जहां वह घरेलू उपयोग के लिए सब्जियां उगाते हैं। उन्होंने पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है, जिसे शिकायत के साथ साक्ष्य के रूप में भेजा गया है।
विज्ञापन

शिकायत में उनकी कैंसर पीड़ित पत्नी को धमकाने और जातिसूचक टिप्पणियां करने के आरोप भी लगाए गए हैं। किसान ने मामले की निष्पक्ष जांच, आर्थिक नुकसान की भरपाई और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतियां मुख्यमंत्री, डीजीपी, उपायुक्त, एसएसपी और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।
मामले में गमाडा के जेई एचएस खेड़ा का कहना है कि झामपुर में कार्रवाई की गई है। दीवार को नियमानुसार गिराया गया है। गांव के निवासी गुरुदेव सिंह सैनी की ओर से शिकायत दी गई थी कि उनकी जमीन पर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें