फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमाडा ने तोड़े 35 अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के इलाके में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ विभाग सख्त हो गया। फेज-1 में शहीद भगत सिंह मार्केट को गिराने के बाद बुधवार को गमाडा ने बहलोलपुर व झांमपुर एरिया में चल रहे अवैध निर्माण को गिराया। इस दौरान छह नई बसी कॉलोनी में 35 के करीब निर्माणाधीन घरों को गिराया गया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं कॉलोनी को जाने वाली सड़क, अवैध तरीके से बिछाई गई सीवरेज व ड्रेनेज की लाइन भी उखाड़ दी। इस दौरान गमाडा की कार्रवाई का विरोध भी हुआ लेकिन गमाडा अधिकारियों ने साफ किया है कि किसी को भी अवैध निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। गमाडा के रेगुलेटरी ब्रांच के एसडीओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि गमाडा द्वारा अवैध तरीके से बस रही कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस सारी मुहिम की वीडियोग्राफी करवाई गई है। इसके साथ ही अवैध कॉलोनियों काटने वालों के खिलाफ एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है। वहीं नियम तोड़ने वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें