फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गैंगस्टर लक्की पटियाल की पत्नी रेनू भगोड़ा घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बंबीहा ग्रुप चलाने वाले लक्की पटियाल की पत्नी रेनू को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। कोर्ट की ओर से लगातार रेनू की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए जा रहे थे, लेकिन वह शुरू से ही अनुपस्थित थी। अब अदालत ने रेनू को भगोड़ा घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गायक गिप्पी ग्रेवाल की शिकायत पर फिरौती मांगने के आरोप में दिलप्रीत बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। रेनू पर आरोप है कि जब दिलप्रीत बाबा ने फिरौती मांगने की साजिश रची तो उसमें रेनू भी शामिल थी। रेनू उत्तराखंड की रहने वाली है और बताया जाता है कि उसने लक्की से प्रेम विवाह किया है। लक्की फिलहाल आर्मेनिया की एक जेल में बंद है। पुलिस ने दिलप्रीत बाबा, सुखप्रीत बुड्ढा और रेनू के खिलाफ धारा 387, 506, 201, 120बी के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें