फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का गुर्गा काबू, ट्राइसिटी में वसूलता था रंगदारी

Tue, 10 Oct 2023 10:58 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अजय गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम करता था। साथ ही वह गैंगस्टर अमृत बल के कहने पर ट्राइसिटी के कारोबारियों से रंगदारी वसूलता था। जो लोग रंगदारी नहीं देते थे, उन्हें फायरिंग कर डराता-धमकाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) स्टाफ ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और अमृत बल्ल के एक गुर्गे को बलौंगी स्थित ग्रीन एनक्लेव के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अजय निवासी गांव दालम जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए। मामले में बलौंगी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बलौंगी पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय यहां पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। वह गांव बलौंगी में खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा था। तभी पुलिस को सूत्रों से उसके यहां होने की खबर मिल गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश देकर अजय को दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी कई मामलों में भगोड़ा चल रहा है। उस पर हत्या और लूटपाट समेत के कई केस दर्ज हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अजय गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम करता था। साथ ही वह गैंगस्टर अमृत बल के कहने पर ट्राइसिटी के कारोबारियों से रंगदारी वसूलता था। जो लोग रंगदारी नहीं देते थे, उन्हें फायरिंग कर डराता-धमकाता था। पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि आरोपी ने ट्राइसिटी में अब तक कितने लोगों को धमका कर रंगदारी वसूली है। 

गैंगस्टरों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना मोहाली

पिछले कुछ सालों में वीआईपी जिला मोहाली अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि जिले के विभिन्न हिस्सों में 15 हजार से अधिक फ्लैट्स खाली हैं। ऐसे में अपराधी किस्म के लोग आसानी से ब्रोकरों की मदद से इन फ्लैट्स को किराये पर लेकर रहना शुरू कर देते हैं। मकान मालिक उन्हें पुलिस सत्यापन के लिए कहते हैं तो वह इधर-उधर की बातें बनाकर समय निकाल देते हैं और इसी बीच वारदात को अंजाम दे देते हैं। कुछ समय पहले भी जीरकपुर में गैंगस्टर पकड़े गए थे।

विज्ञापन


मोहाली के सेक्टर-79 से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा राजवीर रवि दबोचा गया था। गैंगस्टर अंकित भादू का एनकाउंटर भी जीरकपुर में हुआ था। लुधियाना लूट कांड में शामिल आरोपी और गैंगस्टर भी जीरकपुर में पकड़े गए थे। गैंगस्टर भुप्पी राणा गैंग के गुर्गों के अलावा दिल्ली का गैंगस्टर अमित भूरा को भी पुलिस ने जीरकपुर से दबोचा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें