फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरी को जोड़ने वाली फिश प्लेटें चोरी करने वाले गिरोह का फर्दाफाश, रेलवे पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। रेल पटरी को जोड़ने वाली फिश प्लेटें चोरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उस कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है, जिसे आरोपी चोरी का सामान बेचते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरमिंदर सिंह उर्फ काला निवासी गांव मौली बैदवान, मोहन निवासी बनूड़ और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने तीनोें आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज की लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रेलवे पुलिस को काफी समय से रेलवे लाइन को जोड़ने वाली फिश प्लेटें चोरी होने की सूचना मिल रही थी। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि आरोपी प्लेटों को चोरी करके ले जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हरमिंदर सिंह उर्फ काला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जो कि बिना नंबर प्लेट की बाइक पर जा रहा था। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह बनूड़ के पास किसी कबाड़ी को उक्त सामान बेचता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर बनूड़ में दबिश देकर कबाड़ी को भी दबोच लिया। उससे पूछताछ के बाद उनके तीसरे साथी को भी काबू कर लिया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अभी आरोपियों से पूछताछ मो और खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें