फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कम्युनिटी सेंटर ढकोली में नियमित चल रही निशुल्क योग कक्षाएं, लोग ले रहे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में स्थित कम्युनिटी सेंटर में पिछले दो महीने से लोगों के लिए निशुल्क योगा क्लास चल रही है। इसका संचालन योगा टीचर कृष्णा भारतीय की ओर से निशुल्क एवं निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है। सुबह के 5 से 6:30 बजे तक चलती इस योग क्लास का लोगों द्वारा भरपूर फायदा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

योगा टीचर कृष्णा भारतीय ने बताया कि वह लोगों को पिछले 20-22 वर्ष से योग करवा रही है जिससे लोगों को सेहत संबंधी समस्याएं दूर हो रही हैं। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को योग सिखाया और करवाया है। 21 जून को योग दिवस पर इस योग क्लास में आने वाली सभी महिलाएं आयुष विभाग पंचकूला में सामूहिक रूप से योगा करने के लिए जाएगी। जानकारी अनुसार जीरकपुर में कई जगह पर योग दिवस मनाया जाएगा जैसे कि ढकोली का एमसी पार्क, लोहगढ़ पार्क, गोविंद विहार बलटाना आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें