फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई व नाैकरी का झांसा देकर जीवन भर की पूंजी हड़प रहे ठग : हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में लगातार बढ़ते इमिग्रेशन फ्रॉड के मामलों पर हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता जताई। अदालत ने कहा कि हाल के वर्षों में इमिग्रेशन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले चिंताजनक स्तर तक पहुंच चुके हैं। ठग लोगों को विदेश में नौकरी या पढ़ाई का झांसा देकर उनकी जीवन भर की जमा पूंजी हड़प रहे हैं।
विज्ञापन

तरनतारन के रहने वाले गुरबीर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत की मांग की थी। पुलिस ने गुरबीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया था। याची पर आरोप था कि उसने और उसके एक अन्य साथी ने शिकायतकर्ता से उसके बेटे को यूनाइटेड किंगडम भेजने के नाम पर भारी रकम वसूली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसने गुरबीर सिंह के खाते में 7 दिसंबर 2023 से 26 जून 2024 के बीच कुल 23.50 लाख रुपये भेजे, जो बाद में आरोपी ने रामदीप सिंह नामक सह-आरोपी को ट्रांसफर कर दिए। उसने अपना कमीशन रख लिया था।
याची ने कहा कि वह सिर्फ ट्रेवल एजेंट है। वीजा कंसल्टेंसी से उसका कोई लेना-देना नहीं है। गुरबीर सिंह ने केवल शिकायतकर्ता को रामदीप सिंह से मिलवाया था। हाईकोर्ट ने इन दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि याची सिर्फ मध्यस्थ नहीं था, बल्कि लेन-देन का अहम हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें