फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फोन पर एलआईसी का मुलाजिम बताकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लोगों को ठगने के लिए ठग रोज नए तरीके अपनाते हैं। इस बार जिला पुलिस ने ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो बुजुर्ग लोगों को फोन पर बातों में उलझाकर उन्हें एलआईसी व भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस जैसी कंपनियों में उनका बकाया बताकर ठगता था। गिरोह पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और राजस्थान में सक्रिय था। गिरोह के तीन सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की पहचान आनंद मिश्रा नई दिल्ली, प्रमोद निवासी रोहिनी थाना मेह नगर अमरगढ़ यूपी हाल निवासी प्रधान एन्क्लेव बराड़ी दिल्ली व करन निवासी शांति मोहल्ला गांधी नगर नई दिल्ली के रूप में हुई है। गिरोह के सारे मेंबर ग्रैजुएट बताए जा रहे हैं। यह जानकारी डीएसपी साइबर क्राइम रूपिंदर कौर ने दी।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि यह आरोपी गिरोह के साथियों सहित मिलकर दिल्ली में एएस बिजनेस नाम की कंपनी चला रहे थे। जहां पर बैठकर वे बुजुर्गों को टारगेट करते थे। आरोपी रिस्क फ्री लाइफ कंपनी जो मुंबई में है, उसके नाम पर भी लोगों को ठगते थे। आरोपियों के पास एलआईसी व अन्य कंपनियों से जुड़ा लगभग सारा रिकॉर्ड था।
ठगी कर फोन बंद कर लेते थे आरोपी, मोहाली में बेची थी 43 पॉलिसी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वह अपने गिरोह के अन्य सदस्यों से मिलकर पंजाब व बाहरी राज्यों के भोले-भाले बुजुर्ग लोगों को टारगेट बनाते थे। फिर उन्होंने एलआईसी के प्रीमियम की बकाया राशि का लालच देकर उनसे खातों में पैसे डलवा लेते थे। इसके बाद वे अपना फोन बंद कर लेते थे। डीएसपी साइबर क्राइम ने बताया कि आरोपियों ने मोहाली के करीब 43 लोगों को गिरोह ने अपने चक्कर में फंसाया था। अब तक ठगी का शिकार हुए तीन लोगों ने पुलिस से संपर्क किया है। उम्मीद है कि जल्दी ही अन्य लोग भी सामने आएंगे।
विज्ञापन

पूरे राज्य व पड़ोसी स्टेट को भेजा अलर्ट
डीएसपी साइबर क्राइम ने बताया कि आरोपियों ने मोहाली ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में लोगों को अपना शिकार बनाया था। इस संबंधी सारे जिलों और पड़ोसियों राज्यों को अलर्ट भेज दिया गया है। जल्दी ही आरोपियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
साइबर सेल ने सुलझाए कई केस
जब से मोहाली पुलिस का साइबर सेल बना है, तब से पुलिस ने कई बड़े मामले हल किए हैं। इनमें से सबसे बड़ा केस ओएलएक्स जैसी साइट पर फौजी बनकर सामान बेचने वाले गिरोह व इसके बाद एटीएम के अंदर एटीएम कार्ड बदलने वाला गिरोह पुलिस ने पकड़ा था। अब तीसरी बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें