कुराली। पुलिस ने अनाज मंडी के आढ़ती द्वारा आत्महत्या करने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंधी मृतक मनोज भसीन के भतीजे प्रिंस भसीन ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में बताया कि उसके ताया मनोज भसीन ने एक ठेकेदार से पैसे लेने थे लेकिन ठेकेदार काफी समय से पैसे देने के मामले में टाल-मटोल कर रहा था जिस कारण मनोज काफी परेशान था। मनोज भसीन ने ठेकेदार विनोद कुमार से 1.30 करोड रुपये की राशि लेनी थी तथा एग्रीमेंट के अनुसार वह ठेकेदार से पैसे लेने के लिए गया लेकिन ठेकेदार ने उसको पैसे देने से साफ मना कर दिया था तथा पैसे न दिए जाने को लेकर ही मनोज भसीन ने फंदा लगाया है। इस संबंधी एएसआई केसर सिंह ने बताया की मृतक के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि ठेकेदार ने काफी समय से मनोज के एक करोड़ 30 लाख देने थे और पैसे देने का नाम नहीं ले रहा था जिसको लेकर मनोज कुमार काफी तनाव में रहता था।
सूत्रों के अनुसार ठेकेदार विनोद कुमार जोकि स्पेशल भरने वाले लेबर का ठेकेदार था, मनोज भसीन और ठेकेदार इस काम के लिए ही लेनदेन करते थे।
इस मामले को लेकर पुलिस ने ठेकेदार विनोद कुमार के खिलाफ धारा 306 तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।