फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट की दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एनआईए ने सोमवार को बब्बर खालसा व खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के सात संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ मोहाली की स्पेशल एनआईए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। आतंकवादियों को जून 2019 में अमृतसर से गिरफ्तार किया गया था। एनआईए के मुताबिक इनमें से दो आतंकी नार्को-टैरर का हिस्सा हैं और पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी में शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व यूए (पी) अधिनियम की धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है। एनआईए अधिकारी ने बताया कि आतंकी जजबीर व वरिंदर नार्को-टैरर का हिस्सा हैं। ये दोनों पाकिस्तान से तस्करी कर हेरोइन को बॉर्डर पार पहुंचाने और फिर देश में उसका वितरण करने में शामिल रहे हैं। एनआईए के मुताबिक ये दोनों पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी हरमीत सिंह के इशारे पर ड्रग्स की आमदनी की फंडिंग आतंकी गतिविधियों के लिए करते थे।
आतंकियों से अमृतसर रूलर बस स्टैंड से पुलिस ने एक बैग से दो हैंड ग्रेनेड व एक मोबाइल फोन बरामद किया था। पंजाब पुलिस की टीम ने रुटीन चेकिंग के लिए नाका लगाया था। पुलिस ने इस दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया तो वे बैग फेंककर फरार हो गए थे। बाद में यह मामला एनआईए को सौंप दिया गया था। एनआईए के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक संचालक जजबीर सिंह समरा, वरिंदर सिंह चहल, कुलबीर सिंह, मनजीत कौर, तरणबीर सिंह व कुलविंदरजीत सिंह को आरोपी बनाया गया है। इनके साथ ही पाकिस्तान में छिपे खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के स्वयंभू प्रमुख हरमीत सिंह को भी चार्जशीट में नामजद किया गया है।
विज्ञापन

एनआईए अधिकारी ने बताया कि हरमीत और कुलविंदरजीत ने आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी। जिसके लिए पाकिस्तान से हैंड ग्रेनेड पहुंचे और फिर उन्हें निर्धारित जगह से उठाने के बाद छिपा दिया गया। एनआईए के अनुसार, कुलबीर, मनजीत कौर व तरणबीर ने कंबोडिया व मलेशिया में कुलविंदरजीत के लिए रहने और बिजनेस वीजा का इंतजाम करने के साथ ही उसे लॉजिस्टिक स्पोर्ट भी मुहैया करवाई थी। एनआईए के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और इसमें कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें