फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक से चार लोगों ने लूटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर जीरकपुर अपराध का गढ़ बनता जा रहा है, क्योंकि यहां आए दिन आपराधिक वारदातें हो रही हैं। सोमवार की रात साढ़े 12 बजे दिल्ली से आए एक टैक्सी चालक को वापिस जाते समय चार सवारी मिली और उन्होंने रास्ते में हथियार दिखाकर उसे लूट लिया। यह चारों लुटेरे टैक्सी में सवारी बनकर पंचकूला के रास्ते से दिल्ली जाने के लिए बैठे थे। इन्होंने पंचकूला में सुनसान जगह पर हथियार दिखाकर टैक्सी चालक की स्विफ्ट कार और 11 हजार रुपये नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया और चालक को वहीं पर उतार कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित टैक्सी चालक 22 वर्षीय पवन कुमार ने बताया कि लुटेरों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसे पंचकूला में एक सुनसान इलाके में छोड़ गए। उसने इस लूट की शिकायत जीरकपुर थाना पुलिस को शिकायत दे दी है और पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी सेक्टर-49 नोएडा ने बताया कि वह सोमवार रात दिल्ली के शादीपुर मैट्रो स्टेशन से सवारी लेकर ढाई बजे पंचकूला पहुंचा था। वापस दिल्ली जाते समय उसकी गाड़ी में जीरकपुर स्थित सिंघपुरा चौक से दो युवक सवारियां बनकर बैठ गए, जिन्हें दिल्ली जाना था। फिर थोड़ी देर बाद उसकी गाड़ी में दो और युवक बैठ गए जो बोले कि उन्हें दिल्ली में कश्मीरी गेट जाना है। इस पर पवन ने सवारियों को कहा कि उसकी गाड़ी में सीएनजी गैस खत्म है। इसलिए वह उन्हें लेकर पटियाला रोड पर पेट्रोल पंप पहुंच गया। लेकिन यहां पर गैस खत्म थी तो पेट्रोल पंप वाले ने उसे बनूड़ की ओर पेट्रोल पंप पर भेज दिया। बनूड़ टोल प्लाजा के नजदीक एक पेट्रोल पंप से उसने गाड़ी में गैस डलवाई और वापस आते समय गाड़ी में सवार युवकों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और उसे ड्राइवर की सीट से उठाकर पीछे बैठा लिया और फिर से उसे पीटने लगे। इसके बाद वह कार चलाकर उसे पंचकूला ले गए। यहां पर एक सुनसान जगह पर उसे कार से नीचे फेंक दिया और लुटेरे उसकी स्विफ्ट डिजायर कार, 11 हजार नकद, मोबाइल और आईडी कार्ड भी लूट कर ले गए हैं। इस संबंध में बात करने पर मामलेे के जांच अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर धारा 392, 365 और 323 के तहत केस दर्ज करके अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें