जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सात खोखों में आग लग गई। इसमें से चार खोखे तो पूरी तरह जलकर राख हो गए। मौके पर एक बर्तन वाले खोखे में छह छोटे एलपीजी गैस सिलिंडर पड़े थे। इनके फटने के कारण धमाका हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह खोखे अवैध थे। जिनकी ओर से इस बारे में कई बार नगर काउंसिल के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। फायर अफसर जसवंत सिंह ने कहा कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट सामने आ रहा है। कुल तीन गाड़ियां, जिनमें जीरकपुर की दो व डेराबस्सी की एक गाड़ी ने करीब दो घंटे पर आग पर काबू पाया। आग साढ़े 11 बजे के करीब लगी थी। डेढ़ बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस दौरान कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ।