फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढकोली के सरकारी स्कूल के सामने बह रहा सीवर का गंदा पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल के सामने पिछले करीब एक सप्ताह से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इससे सड़क पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। बच्चों के स्वास्थ्य पर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल से लगभग 30 मीटर दूर रिहायशी इलाके और दुकानों के सामने पानी जमा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बच्चे रोजाना स्कूल जाते हैं, लेकिन गंदगी बीमारियों को न्योता दे रही है। वार्ड पार्षद सुखबीर सिंह लवली सहित कई निवासियों ने संबंधित विभाग को शिकायतें की हैं। हालांकि, समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण करने भी नहीं पहुंचे हैं। गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों व अन्य कीटों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। लोगों को आशंका है कि लंबे समय तक पानी जमा रहने से बीमारियां फैल सकती हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से सफाई के लिए भेजे गए कर्मचारी केवल खानापूर्ति करते हैं। वे कुछ समय के लिए सीवर खोलकर चले जाते हैं। इसके बाद सीवर फिर ओवरफ्लो होने लगता है। निवासियों ने बार-बार अस्थायी सफाई के बजाय स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन



बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा

स्कूल में आठवीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल के ठीक सामने बहता सीवर का पानी उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से तत्काल निरीक्षण की मांग की है। उन्होंने सीवर लाइन की उचित सफाई और बार-बार होने वाले ओवरफ्लो का स्थायी समाधान करने को कहा है।







शिकायत मिली तो मौके पर टीम भेज दी गई है। सफाई का काम शुरू करवा दिया गया है। जल्द ही समस्या का स्थाई हल भी करवा दिया जाएगा। - सवनीत सिंह, जेई नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें