डेराबस्सी। हलके में शिरोमणि अकाली दल का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अकाली दल छोड़कर सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी के तहत नजदीकी गांव त्रिवेदी कैंप के पूर्व सरपंच सुनहरी लाल सचदेवा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
रंधावा फार्म में हलका विधायक कुलजीत सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिया जाएगा। इस मौके विधायक रंधावा ने कहा कि आप दी सरकार आप के दुआर योजना से अब लोगों को अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों में नहीं जाना पड़ता, बल्कि विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लोगों के घर आकर खुद ही समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। विधायक ने अकाली दल पार्टी को अलविदा कह आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों के गले में पटका डालकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सुनहरी लाल व उनकी टीम के पार्टी में शामिल होने से गांव में पार्टी काफी मजबूत हुई है।