फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पूर्व गनमैन पर लोक गायिका सुखी बराड़ को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। संगीत नाटक अकादमी चंडीगढ़ की चेयरपर्सन और प्रसिद्ध लोक गायिका सुखी बराड़ के पूर्व गनमैन पर धमकियां देने, गाली-गलौज करने और घर के शीशे तोड़ने के आरोप लगे हैं। शिकायत के आधार पर थाना बलौंगी पुलिस ने पंजाब पुलिस के सिपाही अर्शदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सुखी बराड़ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कला एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार रह चुकी हैं। वह गवर्नर पंजाब हेरिटेज एंड कल्चर एडवाइजरी की सदस्य भी हैं। करीब चार साल पहले उन्हें अज्ञात धमकियां मिली थीं। इसके बाद सरकार ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि 16 मई की रात करीब ढाई बजे किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। जब उन्होंने अर्शदीप सिंह को फोन किया तो उसने खुद को घर के बाहर खड़ा बताया। इसके बाद आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज की, घर के शीशे तोड़े और धमकियां दीं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 18 मई को आरोपी ने फिर फोन कर समझौता करने का दबाव बनाया और धमकी दी कि अगर समझौता न हुआ तो वह घर के बाहर आत्महत्या कर लेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें