फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व सीएम बादल की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती

Sun, 12 Jun 2022 03:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

इस साल की शुरुआत में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को कोरोना हो गया था। फिर उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी छह जून को भी उन्हें तबीयत खराब होने के बाद चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। 
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता प्रकाश सिंह बादल की शनिवार रात तबीयत खराब हो गई है। उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने रात में कई बार उल्टी की, हालांकि अब उनकी हालत स्थिर है। गैस्ट्रिक संबंधी शिकायतों के बाद 6 जून को उन्हें पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। बाद में छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में बादल को कोरोना हो गया था। फिर उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरवरी में, उन्हें कोविड के स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। उनका कार्डियक और पल्मोनरी चेकअप भी हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें