फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही के आरोप में वन विभाग का गार्ड और ब्लॉक अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके में रविवार की रात जिला वन अधिकारी ने अपनी टीम के साथ दौरा किया। वन अधिकारी को इलाके से अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग के गार्ड और ब्लॉक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव नाडा में अवैध खनन की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने रविवार देर रात दौरा कर कार्रवाई की। जिला वन अधिकारी अमित चौहान ने बताया कि इलाके से अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। इसकी जांच के लिए रेंज अधिकारी राज देवेंद्र सिंह से रिपोर्ट मांगी गई है। जब तक रिपोर्ट आती है तब तक कार्रवाई करते हुए इलाके के गार्ड दिलप्रीत सिंह एवं ब्लॉक अधिकारी भूपिंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया।
वहीं मामले में कुछ स्थानीय निवासियों का कहना है कि वन विभाग की जमीन से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। जहां पर काम चल रहा था वह उनकी निजी जमीन है। जिसको अदालत के आदेशों पर वन विभाग की जमीन से डीलिस्ट कर दिया गया था। उस जमीन को निजी तौर पर समतल कर पेड़ लगाए जाने हैं और खेती संबंधी गतिविधि की जानी है। विभाग अपनी जांच कर सकता है। अगर जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें