फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर बनाने के लिए 900 पेड़ों की कटाई का काम शुरू

Sat, 10 Sep 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
हरे भरे पेडों पर कुल्हाड़ी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से बलौंगी से लेकर गांव खानपुर तक बनाए जाने वाले फ्लाईओवर का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में हाईवे को चौड़ा करने व फ्लाईओवर की राह में मुसीबत बन रहे 900 पेड़ों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। साथ ही मिट्टी के सैंपल लेने का काम जारी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एनएचएआई ने करीब एक साल पहले तैयारी शुरू कर दी थी। इसके बाद जमीन की निशानदेही कर सर्वे का काम किया गया था। वहीं, अब फ्लाईओवर की राह में आने वाले 900 पेड़ों को हटाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग से परमिशन ली जा चुकी है। 

वहीं, प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि सड़कों को बनाने के लिए जितने भी पेड़ हटाए जा रहे हैं। उनकी जगह दोगुने पौधे लगाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट पर प्राइवेट कंपनी काम कर रही है। कंपनी पीपीपी मोड पर काम कर रही है।
विज्ञापन


इस तरह बनेगा फ्लाईओवर
जानकारी के मुताबिक, गांव बलौंगी से सन्नी एनक्लेव तक तीन किमी तक एलिवेटेड सड़क बनाई जाएगी। इसके आगे बीएसएनएल दफ्तर खरड़ तक जमीनी होगी। जबकि खरड़ रेस्ट हाउस से खानपुर टी प्वाइंट तक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह फ्लाईओवर खानपुर से मोरिंडा-लुधियाना मार्ग व खानपुर से कुराली-रूपनगर मार्ग पर दोनों साइड उतारा जाएगा। इसके आगे सड़क फोर लेन होगी। इसके अलावा बलौंगी से खानपुर तक फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।

कई बार जगह बदली गई
नौ जून को पहले सेक्टर-39 चंडीगढ़ से एल शेप में खानपुर तक फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया था। यह काम ढाई साल में पूरा होना था। लेकिन यूटी सीमा में जरूरी जमीन उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद अथारिटी की तरफ से फेज-6 से फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की गई। हालांकि मोहाली सीमा पर फ्लाईओवर निर्माण शुरू करने के विरोध में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। 

केंद्र से मंजूरी मिलते ही सड़क चौड़ी होगी
उधर, एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए सिरे से सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। सर्वे रिपोर्ट को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। नए सर्वे को मंजूरी मिलते ही सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें