फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से आठ महीने की बच्ची समेत पांच की मौत, 172 नए मरीज आए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में चौबीस घंटे में कोरोना महामारी (कोविड-19) ने आठ महीने की बच्ची समेत पांच और लोगों की जान ले ली है। जबकि शनिवार को 172 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 4667 हो गई है, 2422 मरीज ठीक हो चुके हैं और कोरोना ने अब तक 99 लोगों की जान ले ली है। जबकि अभी 2146 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सेहत विभाग की ओर से पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जिले में कोविड से निपटने केे पूरे इंतजाम हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। जो काम घर से निकले बिना ऑनलाइन हो सकते हैं, उन्हें ऑनलाइन ही करें। वहीं, किसी भी तरह की समस्या आने पर मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करें।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को कुराली और मोहाली में 60-60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। दोनों किसी अन्य बीमारी के चलते सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पटियाला में दाखिल थे। डेराबस्सी में 52 वर्षीय महिला, गांव मोहाली में 7 महीने की बच्ची की पीजीआई में मौत हुई है। वहीं, कांसल में 65 वर्षीय व्यक्ति, जो कि शूगर का मरीज था, की जीएमसीएच सेक्टर-32 में मौत हुई है।
विज्ञापन

जबकि कोरोना संक्रमित हुए 172 केसों में मोहाली के आसपास के 55, खरड़ में 28, ब्लॉक घडुआं में 38, बूथगढ़ में 7, ढकौली एरिया में 28, डेराबस्सी में 9, लालड़ू में 3 और बनूड़ में 1 केस सामने आया है। जबकि पांच लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें