डेराबस्सी। वार्ड नंबर-19 में धर्मशाला की पहली मंजिल के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा गया। यह नींव पत्थर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने रखा। इस परियोजना की अनुमानित लागत रु. 47.60 लाख रुपये है।
इस कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद, आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष के साथ-साथ स्थानीय निवासी और अधिकारी शामिल रहे। इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार अपने नागरिकों को बेहतर बुनियादी ढांचा और सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से निर्माण प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि परियोजना समय पर पूरी हो। इस परियोजना के निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा होने की उम्मीद है और इसे वार्ड नंबर 19 में लागू किया जाएगा। संवाद