फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत : डेराबस्सी में बेटे के जन्मदिन पर फोड़ा पटाखा, पड़ोसियों को लगा गोली चली... पुलिस बुला ली

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। हैबतपुर रोड पर स्थित गुलमोहर सिटी सोसाइटी में मंगलवार शाम करीब चार बजे गोली चलने की सूचना से दहशत फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला बेटे के जन्मदिन की खुशी में एक परिवार ने पटाखा चलाया था।
विज्ञापन

गुलमोहर सिटी निवासी जसवंत सिंह के बेटे का जन्मदिन था। इसी खुशी में उन्होंने तीसरी मंजिल पर स्थित घर की बालकनी में पटाखा चला दिया। पटाखे की आवाज इतनी तेज थी कि उक्त सोसाइटी की चौथी मंजिल पर रहने वाली कामना भारद्वाज समेत अन्य लोग डर गए। उन्हें लगा कि सोसाइटी में गोली चल गई है और शिकायत पुलिस में कर दी। कुछ ही देर में डेराबस्सी पुलिस पहुंच गई। जांच करने पर सामने आया कि कोई गोली नहीं चली है, बल्कि जन्मदिन की खुशी में पटाखा चलाया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार नियमों को ध्यान में रखकर घर में ही बेटे का जन्मदिन मना रहा था। इसके चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें