फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : मोटे मुनाफे के चक्कर में ड्राई क्लीनर बना नशा तस्कर, पुलिस ने अफीम के साथ किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने नशा तस्कर को 400 ग्राम अफीम के साथ दबोचा है। आरोपी की पहचान नवजोत सिंह (28) निवासी गांव किशनपुरा थाना सिंह भंगवतपुरा जिला रूपनगर के रूप में हुई है। वह खरड़ की एक नामी दुकान में ड्राई क्लीनर का काम करता है। नशा तस्करी से होने वाले मोटे मुनाफे के चक्कर में आरोपी यह काम कर रहा था।
विज्ञापन

आरोपी खरड़, कुराली और लांडरां में बाइक पर नशा तस्करी करता था। पुलिस ने आरोपी पर थाना सिटी खरड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक नशे की सप्लाई देने जा रहा है। पुलिस ने भुरू चौक पर नाका लगाकर उसे दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसके गांव में पिता ने आंध्रा बैंक बड़ौदी से जमीन के ऊपर तीन लाख रुपये की लिमिट बनवाई हुई है, जबकि उसका वेतन दस हजार रुपये था। ऐसे में किस्तें उतारने के लिए उसने यह रास्ता चुना। आरोपी ने बताया कि वह मामा के गांव बत्ता में एक व्यक्ति से अफीम खरीदकर आगे महंगे दाम पर बेचता था। जिक्रयोग है कि कोरोना काल में नशा तस्करी काफी बढ़ गई है। सोमवार को सीआईए ने एक नाईजीरियन तस्कर को पकड़ा है, जो पढ़ाई के लिए भारत आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें