फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Rayat Bahra University workshop

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़-रोपड़ हाईवे पर स्थित रयात बाहरा यूनिवर्सिटी सहौड़ा की वर्कशाप में अचानक आग लग जाने से वहां रखा सामान जल गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण बिजली शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

खरड़ फायर ब्रिगेड के फायरमैन आकाशदीप सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड दफ्तर में आग लगने की सूचना पर तुरंत सुखविंदर सिंह, मनजीत सिंह, जसबीर सिंह सभी फायरमैन और गुरविंदर सिंह व राजिंदर सिंह ड्राइवर फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर एडमिन बीर सिंह बैंस भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की कॉर्पोरेट वर्कशाप में लकड़ी के फर्नीचर समेत अन्य सामान तैयार किया जाता है और वर्कशाप में कुर्सियों समेत लकड़ी का अन्य सामान रखा हुआ था। इसके अलावा वर्कशाप के सभी दरवाजे-खिड़कियां जल गई हैं और पंखे व शीशे टूट गए हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने से यूनिवर्सिटी को नुकसान हुआ है लेकिन गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें