फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में तीन जगह आग से नाड़ जली, दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ के नजदीकी गांव घडुआं में वीरवार को अलग-अलग किसानों के खेतों में गेहूं की नाड़ को आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह गांव घडुआं-बत्ता सड़क पर किसान अजैब सिंह के खेतों में नाड़ को आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके अलावा गांव लांडरा के पास सुखदेव सिंह, गुरचरण सिंह की लगभग दो एकड़ गेहूं की नाड़ में आग लग गई। वहीं, दोपहर बाद गांव घडुआं में गुरमीत सिंह समेत कई अन्य किसानों की लगभग तीन एकड़ गेहूं की नाड़ को आग लग गई। यहां भी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें