फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढकोली की ग्रीन सिटी सोसाइटी के मकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
ढकोली में आग से जला सामान। संवाद 
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली की ग्रीन सिटी सोसाइटी के मकान नंबर 98 में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे मकान मालिक का करीब ढाई लाख रुपये का सामान जल गया। मकान मालिक कृष्ण अहलावत ने बताया कि वह भारतीय सेना में विशाखापट्टनम में तैनात हैं। उन्होंने ग्रीन सिटी ढकोली में अपना मकान किराए पर दे रखा है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 3 बजे मकान की तीसरी मंजिल पर बनी मोंटी में अचानक आग लग गई। इसमें उनका बहुत सा सामान रखा हुआ था जो कि पूरा जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज लगी थी कि दूसरी मंजिल पर भी पहुंच गई। उन्होंने बुझाने की बहुत कोशिश की और फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया। इसी दौरान किराएदारों ने फौजी कृष्णा अहलावत को सूचित किया और उनके साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटे जो चंडीगढ़ में रहते हैं उन्हें सूचित किया।
कृष्ण अहलावत की पत्नी बेटे के साथ पहुंची। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई और इसके बाद आधे घंटे में आग पर काबू पाया। ऊपरी मंजिल पर घर का पूरा फर्नीचर, दरवाजे-खिड़कियां जल गईं और शीशे टूट गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। वह छुट्टी न मिलने से अभी घर भी नहीं आ सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें