फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के लिए जिले में पंद्रह रैन बसेरे स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से बेघर लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने 15 रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। यह रैन बसेरे पूरे जिले में स्थापित किए जाएंगे। इनमें 130 लोगों के रहने की क्षमता है। वहीं, इनमें लोगों को मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। यह जानकारी डीसी गिरीश दियालन ने दी। उन्होंने बताया कि बेघर लोगों को ठंड में सहारा देने के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। फेज-छह दारा स्टूडियो के पास रैन बसेरा स्थापित किया गया। जहां पर गद्दे, बेड, रजाइयां, गीजर, पानी की सप्लाई, रसोई की सुविधा दी गई। रैन बसेरे में एक समय 42 लोगों को ठहराने की सुविधा है। जीरकपुर में तीन स्थानों पर रैन बसेरे स्थापित किए हैं। जहां पर 27 लोगों के रहने की सुविधा है।
विज्ञापन

इनमें एक कम्युनिटी सेंटर प्रीत कॉलोनी वार्ड नंबर चौदह, दूसरा कम्युनिटी सेंटर भवात वार्ड नंबर 24 व तीसरा जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि रैन बसेरों में पानी, बिजली, बाथरूम व बिस्तरों जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसी तरह बनूड़ में एक रैन बसेरा नगर काउंसिल दफ्तर वार्ड नंबर छह, तीन बनूड़ लाइब्रेरी अजान मंडी रोड वार्ड नंबर अठारह, तहसील कांप्लैक्स वार्ड नंबर चौदह के सामने व फायर ब्रिगेड दफ्तर पांच में स्थापित किया गया है। इसी तरह नयागांव आदर्श नगर, दो खरड़ धर्मशाल गांव फतेहउल्लांपुर, नगर काउंसिल स्टेडियम दर्पण सिटी रोड, एक कुराली नगर कउंसिल दफ्तर व तीन लालड़ू नगर काउंसिल दफ्तर, कम्युनिटी सेंटर दप्पड़ व कम्युनिटी सेंटर डहर में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें