फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तंग आकर पति ने की थी खुदकुशी, पत्नी सहित छह लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तंग आकर पति ने की थी खुदकुशी, पत्नी सहित छह लोगों पर केस दर्जजीरकपुर के गांव भबात में रहता था पति, सभी आरोपी अंबाला के गांव पंजोखरा साहिब के रहने वाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। गांव भबात में 34 वर्षीय युवक जसपाल सिंह ने अपनी पत्नी से तंग आकर बुधवार की रात अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। इसी दिन ससुराल वालों ने पूछताछ के लिए उसके घर हरियाणा पुलिस भेजी थी और पत्नी का चाचा भी दिन में उसके दफ्तर में पहुंच गया था। इस कार्रवाई से उसने बेइज्जती महसूस की थी और रात को अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में मृतक जसपाल सिंह के पिता बलबीर सिंह की शिकायत पर जीरकपुर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित कुल छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान जसविंदर कौर (पत्नी), प्रवीण कुमार उर्फ सोनू, गुरमेल सिंह, कृष्ण देवी, दलेर सिंह, हरमेल सिंह उर्फ मेला सभी निवासी गांव बेडा खेड़ा पंजोखरा साहिब, जिला अंबाला के रूप में हुई है। जांच अधिकारी चमकौर सिंह ने बताया कि अभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

बलबीर सिंह ने बताया था कि उनके बेटे जसपाल सिंह की शादी 2012 में जसविंदर कौर के साथ हुई थी और शादी के बाद मेरी पत्नी की मौत हो गई। बाद में जसपाल और उसकी पत्नी अलग रहने लगे थे। वह अपने छोटे बेटे के साथ रहते हैं। जसपाल सिंह और उसकी पत्नी जसविंदर कौर का आपस में झगड़ा चल रहा था और इनके दो बच्चे हैं। झगड़े के कारण छह महीने पहले जसविंदर कौर पति जसपाल सिंह के साथ झगड़ा करके मायके चली गई थी और वहां पंजोखरा साहिब थाने में दहेज मांगने और मारपीट के आरोप में केस दर्ज करवा दिया था। एफआईआर में जसपाल के साथ-साथ परिजनों का नाम भी लिखवाया था। बुधवार शाम करीब 5 बजे पंजोखरा थाने से एक लेडी पुलिस मुलाजिम और एक कांस्टेबल जांच और पूछताछ के लिए आए थे। जबकि जसपाल ड्यूटी पर दफ्तर में मौजूद था और बुधवार को ही जसविंदर कौर का चाचा जसपाल के दफ्तर में शिकायत देने के लिए चला गया था। जसपाल ने बेइज्जती महसूस कर रात को 12 बजे कमरे में लगे गार्डर के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें