फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विधायक नीना मित्तल और कुलवंत सिंह के घरों और दफ्तर का 10 को घेराव करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौदा की एक बैठक जिला प्रधान जगजीत सिंह जग्गी कराला के नेतृत्व में बनूड़ में हुई। उसमें बताया गया कि 10 मार्च को पंजाब के सभी आम आदमी पार्टी विधायकों के घरों और कार्यालयों के सामने विशेष धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बैठक को मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गी कराला, गुरप्रीत सिंह सेखर माजरा, तरलोचन सिंह, सुरिंदर सिंह छिंदा बनूड़, दलबीर सिंह महमूदपुर, जसवीर सिंह खलौर, हरप्रीत सिंह जवाहरपुर ने संबोधित किया। बताया गया कि आम आदमी पार्टी सरकार के आदेशानुसार पंजाब पुलिस ने किसानों को उनके घरों से गिरफ्तार कर 5 मार्च के चंडीगढ़ मार्च के कार्यक्रम को रोक दिया।
इस मामले पर 6 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा की विशेष बैठक लुधियाना में हुई। उसमें निर्णय लिया गया कि 10 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंजाब के सभी आम आदमी पार्टी विधायकों के घरों और कार्यालयों के सामने विशेष धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस निमंत्रण पर जिला मोहाली के भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के संगठन ने राजपुरा विधायक नीना मित्तल और मोहाली विधायक कुलवंत सिंह के कार्यालयों के सामने धरना देने का फैसला किया है। किसानों की मांगों को लागू करवाने के लिए दोनों विधायकों के घरों के सामने विशाल धरना दिया जाएगा, जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इलाके के किसानों से इस रोष धरने में शामिल होने की अपील की गई है।
इस मौके पर सुरिंदर सिंह बनूड़, शैटी थमन बनूड़, दलबीर सिंह महमदपुर, जगजीत सिंह शेखर माजरा, हरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, सर्बप्रीत सिंह, नायब सिंह, विरिंदर सिंह गजनी, जसवंत सिंह काका, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, जस्सी धनोनी और संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें