फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसान धरना स्थल पर पक्के शेड व कूलरों का करेंगे इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत नेशनल हाईवे 205 ए के लिए अधिगृहीत की जा रही जमीन का उचित मुआवजा न मिलने से चल रहा किसानों का संघर्ष शुक्रवार को 17वें दिन में दाखिल हो गया। किसानों का कहना है कि अब यह लड़ाई लंबी चल सकती है। ऐसे में बदलते मौसम से निपटने के लिए उन्होंने नई रणनीति बनाई है। इसके तहत धरना स्थल पर पक्का शेड बनाने का फैसला लिया है। इसके अलावा बुजुर्ग किसानों के लिए कूलरों की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि उन्हें परेेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान नेता रणबीर सिंह गरेवाल, हरमेल सिंह, दविंदर सिंह देहकलां, गुरमुख सिंह, पूर्व सरपंच गुरमुख सिंह ने बताया कि सरकार व जिला प्रशासन किसानों की परीक्षा ले रहा है। अब तक किसानों की मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं करवाई गई है। यह धान की बिजाई का समय है जबकि किसान सड़कों पर धक्के खाने के लिए मजबूर हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता भजन सिंह दुराली, अमरजीत सिंह, सुरिंदर सिंह दुसारना, जसविंदर सिंह ढेलपुर, मलकीत सिंह समेत कई किसान हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें