फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गायक कंवर ग्रेवाल और सोनिया मान की अगुवाई में केंद्र को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए कृषि के नए तीन कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानी संघर्ष को वीआईपी शहर में पूरा समर्थन मिल रहा है। रोजाना विभिन्न जगहों पर शांतिमय रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल होकर किसानों के पक्ष में आवाज उठा रहे हैं। इसके मद्देनजर मंगलवार को सोहाना लाइट प्वाइंट पर किसानों के पक्ष में एक रोष प्रदर्शन किया गया। इसमें गायक कंवर ग्रेवाल और अभिनेत्री सोनिया मान भी पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, हरनीत बराड़ और दमनीक मान की देखरेख में आयोजित किए गए इस धरने के दौरान जमा हुए किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही उक्त कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर कंवर गरेवाल और सोनिया मान ने किसानों के हक में आवाज उठाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि के नए कानून वापिस नहीं लिए जाते तब तक वह संघर्ष जारी रखेंगे। इस धरने के संयोजक हरनीत बराड़ ने बताया मंगलवार से उनकी ओर से धरने की क्रमवार शुरूआत की गई है। अब यह धरना आने वाले दिनों में पंजाब के हर जिले, शहरों और कस्बों के अलावा बॉर्डर इलाकों में दिया जाएगा।
बता दें कि केंद्र के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन में जिले से काफी संख्या में किसान दिल्ली में डटे हुए हैं। रोजाना ट्रैक्टर ट्रॉलियां और बसें किसानों को मुफ्त में दिल्ली ले जा रही हैं। इसमें विभिन्न संस्थाएं अलग-अलग तरह से सहयोग दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें