फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सरकारी सोसाइटियों में यूरिया सप्लाई न होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पंजाब की सरकारी सोसाइटियों में किसानों को यूरिया खाद न मिलने से निजी दुकानदारों से महंगे भाव में खरीदनी पड़ रही है। इस कारण किसानों से भारी लूट हो रही है। यह बात भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के जिला जनरल सचिव जसपाल सिंह नियामियां ने खरड़ में पत्रकारों से बातचीत में कही। इस अवसर पर उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि सरकार की ओर से घोषणाएं तो बहुत की गई हैं, परंतु सभी घोषणाएं झूठी साबित हो रही हैं। किसान संगठन पिछले एक महीने से यूरिया की सप्लाई की मांग कर रहे हैं, परंतु सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकारी सोसाइटियों में तुरंत यूरिया खाद की सप्लाई भेजी जाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यूरिया की सप्लाई तुरंत सरकारी सोसाइटियों में न भेजी गई तो अधिकारियों घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ सुखजिंदर सिंह तथा सर्बजीत सिंह समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें