फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शहर की सड़कें बनीं पार्किंग, कहीं रेहड़ी तो कहीं वाहनों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर की अधिकांश मुख्य सड़कों के किनारे वाहन पार्क करने की प्रवृत्ति बढ़ गई है। इस कारण अन्य वाहन चालकों के लिए जगह तो कम हो जाती है। वहीं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। जब सुबह-शाम कोहरा पड़ने पर खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन




शहर के विभिन्न इलाकों में मुख्य सड़कों के साथ सटी आंतरिक सड़कों के किनारों पर भी ऐसे वाहन खड़े नजर आते हैं। जिन वाहन चालकों को बाजार की पार्किंग में जगह नहीं मिलती, वे सड़क किनारे जगह ढूंढते हैं। सड़क पर गाड़ी पार्क कर चालक खरीदारी करने या बाजारों में टहलने चले जाते हैं। इस तरह से पार्क किए गए वाहन काफी देर तक सड़क किनारे ही खड़े रहते हैं। इस बीच जैसे-जैसे सड़क किनारे खड़े वाहनों की संख्या बढ़ती जाती है और उनकी कतार लंबी होती जाती है, जिससे अन्य वाहनों के गुजरने का रास्ता संकरा हो जाता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

नहीं लगे नो पार्किंग बोर्ड

शहर में सड़कों के किनारे वाहन पार्क करने के इस बढ़ते चलन का कारण यह भी है कि नगर निगम या गमाडा ने कहीं भी नो पार्किंग का बोर्ड नहीं लगाया है। इस कारण ट्रैफिक पुलिस अक्सर वाहन चालकों की इस हरकत को नजरअंदाज कर देती है। इसके अलावा शहर में मुख्य सड़कों के किनारे सड़क पर लगे ठेलों के पास अक्सर चालक अपने वाहन पार्क कर खरीदारी करने लगते हैं, जिससे ट्रैफिक की भारी समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन




चंडीगढ़ की तर्ज पर नहीं हो रहे चालान



मुख्य सड़कों के किनारे वाहन वैसे हर जगह देखे जा सकते हैं, लेकिन यह हरकत बाजारों के सामने से गुजरने वाली व्यस्त सड़क के किनारे ज्यादा ही देखने को मिलती है। जहां दर्जनों वाहन पार्क किए जाते हैं। इस संबंध में चंडीगढ़ का उदाहरण दिया जा सकता है, जहां चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस मुख्य सड़क के किनारे वाहन पार्क करने के इस कृत्य को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करते हैं। वाहन चालकों को चालान जारी करती है और वाहन जब्त करती है। मगर मोहाली में ऐसी कोई कार्रवाई न होने से यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।



रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम ने जगह-जगह नो वेंडर जोन के बोर्ड लगाए हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से बताए स्थान पर भी निगम नो पार्किंग के बोर्ड लगाएगा। साथ ही शहर के जिन बाजारों का नवीनीकरण किया जाना है, उनकी मरम्मत की जाएगी और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वाहन चालकों को पार्किंग की समस्या न हो। - डाॅ. नवजोत कौर, कमिश्नर, नगर निगम



ट्रैफिक पुलिस इस समस्या के समाधान के लिए नो पार्किंग के चालान जारी करती है, लेकिन शहर में नो पार्किंग बोर्ड न होने के कारण कई बार चालक ऐसा करते हैं। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम और गमाडा को पत्र भी लिखा है कि शहर में आवश्यक स्थानों पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाए जाएं और सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ियों को हटाया जाए। सड़क किनारे खड़े वाहनों की समस्या पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। - एचएस मान, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें