फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मुक्त व्यापार समझौता और लैंड पूलिंग नीति का विरोध, किसानों ने प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से केंद्र को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के बैनर तले सोमवार को किसानों ने जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग की गई। किसान नेताओं ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के किसानों को भारी नुकसान होगा। अमेरिका में किसानों को मिलने वाली भारी सब्सिडी के कारण वहां की कृषि उपज कम लागत पर तैयार होती है। पंजाब के किसान ऐसी प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। इससे प्रदेश की कृषि व्यवस्था प्रभावित होगी। किसान नेताओं ने पंजाब सरकार से लैंड पूलिंग नीति तत्काल रद्द करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति किसानों को उनकी जमीनों से बेदखल कर रही है।
विज्ञापन

किसानों की अन्य प्रमुख मांगें
किसानों ने गमाडा द्वारा 12 वर्ष पहले अधिग्रहित जमीन के मुआवजे और प्लॉट जारी करने की मांग की। ज्ञापन में कृषि के लिए प्रतिदिन आठ घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। लंबित एग्रीकल्चर पंप कनेक्शन जारी करने की भी मांग की गई। उन्होंने नकली खाद और कीटनाशकों पर रोक लगाने तथा डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपील की। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उचित दरों पर खाद और कृषि दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें