फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चंडीगढ़ में किसानों का धरना अनिश्चितकाल के लिए जारी, सरकार से निराशा

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चंडीगढ़ की सीमाओं पर चल रहा किसानों का धरना अब अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। किसान नेताओं ने सरकार के रवैये पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन




यह धरना संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 1 सितंबर से 7 सितंबर तक के लिए शुरू किया गया था। इसमें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से करीब 1500 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ किसान शामिल हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की जिला मोहाली इकाई धरने में शामिल किसानों के लिए लंगर और पानी की सेवा कर रही है। संगठन द्वारा चाय, पानी और भोजन की यह सेवा धरने की समाप्ति तक जारी रहेगी। अन्य किसान संगठनों और कार सेवा से जुड़े महापुरुषों ने भी लंगर की व्यवस्था की है। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला मोहाली अध्यक्ष किरपाल सिंह सियाऊ सहित कई पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।



अनिश्चितकालीन धरने का एलान

किसान नेताओं ने सरकार के रवैये पर गहरी निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। इसी के चलते अब धरने को अनिश्चितकाल तक जारी रखने का फैसला किया गया है। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें