फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: किसान भाइयों की खुदकुशी के मामले पर चौथे दिन भी किसानों का संघर्ष जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। फरीदकोट के हरिनो गांव में लैंड मॉर्टगेज बैंक के अधिकारियों से तंग आकर दो किसान भाइयों की खुदकुशी के मामले ने भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने 11 मई से शुरू किया संघर्ष तेज कर दिया है। किसान चार दिन से लगातार धरना दे रहे हैं। उनकी किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली है। इसी गुस्से में किसानों ने बैंक पर ताला लगाकर उसे पूरी तरह सील कर दिया। जिला कन्वीनर जस्विंदर सिंह टिवाणा की अगुवाई में इस धरने में रोजाना इलाके के किसान पहुंचकर पंजाब सरकार और बैंक अधिकारियों की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने रोष प्रकट कर कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे बैंक को नहीं खुलवाएंगे। उन्होंने मांग की है कि बैंक द्वारा किसानों के चुकाए गए कर्ज के चेक लौटाए जाएं और वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की जाए। इस मौके पर जिला पटियाला के अध्यक्ष जगदील सिंह अलूणा, जिला फतेहगढ़ साहिब के अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह, ब्लॉक मुहाली के अध्यक्ष तरलोचन सिंह, गुरमीत सिंह सियाऊ, ब्लॉक डेराबस्सी के कार्यकारी अध्यक्ष जसपाल सिंह, प्रेम सिंह राणा, मनजीत सिंह दप्पर, बलजीत सिंह फतेहगढ़ साहिब, तेजिंदर सिंह, हरपाल सिंह, लाल सिंह और अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें