फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर परिषद के कच्चे सफाई कर्मचारियों ने रोष रैली निकाली, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। म्युनिसिपल इंप्लाइज एक्शन कमेटी और म्युनिसिपल इंप्लाइज एसोसिएशन की कच्चे सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए राज्यभर की नगर परिषदों के कच्चे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। कई दिनों से नगर परिषद दफ्तर के सामने धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने शहर में रोष रैली निकाली। इस दौरान कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने से पहले लोगों और कर्मचारी वर्ग से वादे किए गए थे कि जब आम आदमी यानी आपकी सरकार सत्ता में आएगी तो किसी भी कर्मचारी वर्ग को धरना-प्रदर्शन नहीं करना पड़ेगा और बातचीत से मसला हल हो जाएगा, लेकिन आप नेताओं ने झूठे वादे करके सत्ता में आने के बाद कर्मचारी वर्ग की सुध तक नहीं ली। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी यूनियन अपने हक के लिए अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। विरोध रैली शहर के अलग-अलग वार्डों की गलियों और मोहल्लों से होते हुए नगर परिषद ऑफिस पहुंची, जहां वे फिर से विरोध पर बैठ गए। इस विरोध रैली के दौरान, पक्के कर्मचारियों ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस मौके पर सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रोहित कुमार, वीर चंद, बिक्रमजीत विक्की, रिक्की कुमार, दिलीप चंद, कुलदीप, जसपाल, राहुल, अभिषेक कुमार, कुलवंत सिंह, हनी कुमार, मुकेश सेक्रेटरी, राजेश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें