फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सकार के खिलाफ उतरे किसान तो मुलाजिमों ने राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/खरड/ मुल्लांपुर/ कुराली। जिले में वीरवार को किसानों ने जहां पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया, वहीं विभिन्न सरकारी विभागों के मुलाजिम पंजाब सरकार के खिलाफ कलम छोड़ हड़ताल पर रहे। सभीे मुलाजिम जारी हुए छठे वेतन आयोग के खिलाफ हैं। इसी तरह पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के बाहर बेरोजगार अध्यापकों का प्रदर्शन भी जारी है। वहीं, खरड़ और कुराली एरिया में भी प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने जगह-जगह प्रदर्शन किए। इस दौरान किसान अपने ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, गैस सिलिंडर आदि लेकर सड़कों पर उतरे थे। खास बात यह रही कि इन प्रदर्शनों में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। सेक्टर-70 स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के बाहर भी जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। काफी संख्या में किसान और इलाके के विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेता और समाज सेवी वहां पर जुटे हुए थे। इसी तरफ फेज-11 में बेस्टेक मॉल के बाहर चल रहे किसानों के पक्के मोर्चे में भी काफी लोग शामिल हुए। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में आयशर लाइट से लेकर एयरपोर्ट चौक तक ट्रैक्टर, ट्रॉलियां, कारों, गाड़ियां, स्कूटर, मोटरसाइकिल के साथ लंबी लाइन लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों को जाम कर प्रदर्शन किया गया । इस प्रदर्शन में नजदीकी गांव के किसान शामिल रहे।
इस धरने में गांव मनौली, मटरां, पापड़ी, चाचोमाजरा, जगतपुरा, कंबाला, कंबाली, नदेंहड़ी, कुंभड़ा, चौमाजरा व फेस 11 में रहने वाले किसान शामिल हुए। इस रैली की अगुवाई कादिया जत्थेबंदी के मोहाली ब्लॉक प्रधान गुरमीत सिंह धालीवाल ने की। वहीं इस मौके पर मनिंदर सिंह ढिल्लों अमृत सिंह, प्रदीप सिंह मावी, सुखबीर लक्खा, लाभ सिंह, जगवंत सिंह, सुरिंदर सिंह, रणजीत सिंह, बिल्लू कुंबरा आदि किसान रैली में आगे रहे। इसी तरह तोगा से न्यू चंडीगढ़ रोड पर भी किसानों का प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

पीएसईबी के बाहर भी हुआ प्रदर्शन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता परमिंदर सिंह ने कहा कि सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक पे कमिशन को लेकर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें