फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे वेतन आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरे सिविल सर्जन दफ्तर और अस्पताल के मुलाजिम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। छठे वेतन आयोग के खिलाफ वीरवार को जिला सिविल सर्जन दफ्तर और जिला अस्पताल के मुलाजिमों ने अपना काम बंद कर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पंजाब, यूटी मुलाजिम और पेंशनर्स के सांझे फ्रंट के बुलावे पर मुलाजिम दो दिनों की कलम छोड़ हड़ताल पर चल रहे हैं। इस दौरान मुलाजिमों ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी की गई वेतन आयोग की रिपोर्ट मुलाजिमों के साथ धोखा है। जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुलाजिमों ने कहा कि एक तो सरकार साढ़े चार साल बाद उक्त रिपोर्ट को देरी से लागू कर रही है। साथ ही इस रिपोर्ट में मुलाजिमों के बनते हक को भी छीना जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने ऐसी रिपोर्ट तैयार की है, जिससे की मुलाजिमों का वेतन बढ़ने के बजाए कम हो रहा है। इस पर रोष में आए मुलाजिमों को अब संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब यह संघर्ष उस समय तक चलेगा, जब तक संशोधित कर रिपोर्ट को दोबारा लागू नहीं किया जाता।
उन्होंने कहा कि मुलाजिम दस साल से इंतजार कर रहे थे कि सरकार उन्हें वेतन आयोग के तहत बढ़ोतरी करके तोहफा देगी, लेकिन मुलाजिमों के साथ यह धोखा हुआ है। मुलाजिमों की हड़ताल में पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन, आम मीडिया, ऑफिसर्स एसोसिएशन, मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजर एसोसिएशन, एएनएम यूनियन पंजाब, पंजाब स्टेट सेहत विभाग दर्जा चार कर्मचारी यूनियन शामिल हुए। इस मौके पर सुपरिंटेंडेंट सरबजीत कौर, स्टैनो दविदंर सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर बलजिंदर सिंह सैनी, क्लर्क मनदीप सिंह, दर्जा चार रणधीर सिंह, दर्शन सिंह, चालक भूपिंर सिंह मदनेहड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें