फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जमीन अधिग्रहण की शर्तों पर किसान संगठन दो फाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा की महत्वाकांक्षी एरोट्रोपोलिस परियोजना एक बार फिर विवादों में घिर गई है। जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान दो फाड़ हो गए हैं। जहां कुछ दिन पहले पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने गमाडा कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे किसानों की मांगें मानने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया था, वहीं अब किसानों का एक अन्य गुट इन शर्तों के खिलाफ खुलकर सामने आ गया है।
विज्ञापन

इसी मुद्दे को लेकर किसान इंसाफ मोर्चा की एक अहम बैठक गुरुद्वारा अंब साहिब में हुई। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और विस्तार से चर्चा के बाद आंदोलन को तेज करने का फैसला लिया। किसानों ने घोषणा की कि वे 18 अप्रैल से एयरपोर्ट चौक के पास अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।
विरोध कर रहे किसान मक्खन सिंह गीगेमाजरा, कमलजीत सिंह बड़ी, तरनदीप सिंह जगतपुरा, नवाब सिंह सियाऊ, जगतार सिंह बाकरपुर, गुरदीप सिंह, पवित्र सिंह नंबरदार, बाबा शेर सिंह, गुरमिंदर सिंह बाकरपुर का कहना है कि गमाडा की रखी गई शर्तें उनके हित में नहीं हैं। वे किसी भी सूरत में इन्हें स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संबंधित संघर्ष के दौरान प्रमुख नेताओं ने किसानों को विश्वास में नहीं लिया है। किसान अपनी जमीन किसी भी कीमत पर अधिग्रहित नहीं होने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गमाडा द्वारा किसानों को बहुत कम मुआवजा दिया गया है, जो उन्हें स्वीकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सभी गांवों में संघर्ष समितियां बनाकर संगठित और मजबूत तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा।
किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरी तरह से नहीं माना जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार और गमाडा प्रशासन से बातचीत कर किसानों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लेने की मांग की है। एरोट्रोपोलिस परियोजना को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन जमीन अधिग्रहण को लेकर बढ़ता विवाद इसके रास्ते में बड़ी चुनौती बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें