फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एनआरआई महिला की कोठी बेचने के लिए फर्जी सेल डीड बना ठग लिए 60 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फर्जी सेल डीड बनाकर एनआरआई महिला की कोठी बेचने के नाम पर 60 लाख रुपये ठगी हुई है। ठगी के शिकार फेज-10 के रहने वाला राजिंदर सिंह को यूएसए में रह रही बुजुर्ग महिला की फेज-7 स्थित कोठी बेेचने के नाम पर ठगा गया। इस मामले में मटौर थाना पुलिस ने अंबाला की रहने वाली गुलवंत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता राजिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अमित अग्रवाल निवासी सेक्टर-36 के साथ मिलकर मोहाली में एक प्रॉपर्टी देख रहा था। अप्रैल 2024 में उसे ट्राइसिटी प्रॉपर्टीज से पता चला कि चरणजीत सिंह और वरिंदर बराड़ के पास फेज-7 में एक कोठी है। उन्होंने उसे गुलवंत कौर और उसकी माता बलबीर कौर से मिलवाया। गुलवंत कौर ने उसे सेल डीड दिखाते हुए खुद को प्रॉपर्टी की मालकिन बताया। इसके बाद 2.30 करोड़ में कोठी का सौदा कर 60 लाख रुपये बयाना लिया। एग्रिमेंट होने के बाद गमाडा से एनओसी लेने की बात कही गई लेकिन काफी दिन तक एनओसी नहीं आई तो खरीदार ने गमाडा जाकर पता किया तो पता चला कि दिल्ली के रहने वाले मोहिंदर सिंह ने गमाडा में शिकायत की है कि संत कौर के नाम से बनी जीपीए के नाम से गुलवंत कौर के नाम से फर्जी सेल डीड बनाई गई है। यह जानकार उन्होंने गुलवंत से बात की तो वह कोई सही जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद उन्हें पता चला कि गुलवंत कौर ने किसी और के साथ में भी कोठी बेचने का एग्रीमेंट किया है। इससे साफ है कि गुलवंत कौर ने ठगी करने के इरादे से सौदा किया था। शिकायत के चलते गमाडा ने कोठी की एनओसी नहीं दी है इसलिए उन्होंने पैसे वापस पाने के लिए मटौर पुलिस थाने में शिकायत दी।

भाई ने अखबार में विज्ञापन देखा तो यूएसए में रहने वाली बहन को बताया
आरोपियों ने गमाडा में कोठी की एनओसी के लिए अप्लाई किया था। इसके बाद जब गमाडा ने इस बारे में अखबार में इश्तेहार दिया तो वह कोठी की यूएसए में रहती असल मालकिन संत कौर के दिल्ली में रहते भाई मोहिंदर सिंह ने देख ली। उसने एड देखकर बहन से बात की और जब सच्चाई का पता चला तो उसने गमाडा में शिकायत दी जिसका बाद आरोपियों के बारे में पता चलने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें