फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फर्जी र्वीआईपी काबू, रौब दिखाने के लिए हूटर व पायलट जिप्सी पर लगा रही थी लाल-नीली बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीआईए स्टाफ मोहाली ने एक जाली वीआईपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से फॉर्च्यूनर कार व एक पायलट जिप्सी भी बरामद की है। जिप्सी पर बिना परमिशन के हूटर और लाल, नीली पीसीआर बत्ती लगाई हुई थी। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी धूरी जिला संगरूर के रूप में हुई है। आरोपी इन दिनों ओरा एवेन्यू मोरिंडा रोड खरड़ में रह रहा था। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी सन्नी एनक्लेव खरड़ में ईजेडआई मैरिज ब्यूरो चलाता है। आरोपी को नाकाबंदी के दौरान क्रिश्चियन स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान रविंदर सिंह निवासी लांडरां रोड खरड़ के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ सिटी खरड़ थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पुलिस ने किया काबू

सीआईए इंचार्ज शिव कुमार अपनी टीम के साथ संदिग्ध लोगों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मोहाली साइड से एक हरियाणा नंबर फॉर्च्यूनर कार जिसे आरोपी गुरप्रीत सिंह खुद चला रहा था। उसकी गाड़ी से आगे एक चंडीगढ़ नंबर पॉयलट जिप्सी थी जिसे ड्राइवर रविंदर सिंह चला रहा था। जिप्सी में चार सिक्योरिटी गार्ड मौजूद थे। सड़क पर चलते समय लोगों के वाहनों को हटा रहे थे। पॉयलट जिप्सी पर पीसीआर बत्ती लगी थी और लगातार हूटर मारते हुए आ रही थी। सीआईए इंचार्ज शिव कुमार ने फौरी तौर पर उसे जांचने के लिए नाके पर रोक लिया। जब पूछताछ की तो वह जाली वीआईपी निकला। उसने बिना परमिशन के पीसीआर की नीली बत्ती व हूटर लगाए हुए थे। वह वीआईपी बनकर रौब मारता था और लोगों को जताता था कि उसे सिक्योरिटी मिली हुई है। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर उसकी गाड़ियां कब्जे में ले लीं।

सिक्योरिटी गार्ड को पहना रखी थी स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट से मिलती-जुलती वर्दी

आरोपी गुरप्रीत सिंह ने अपनी सिक्योरिटी में जिन चार लोगों को रखा था, उनका ड्रेस कोड स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट की वर्दी के साथ मिलता था। स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट हमेशा वीवीआईपी के साथ रहती है। इस यूनिट में तैनात सिक्योरिटी का प्राथमिक काम हमला करना नहीं बल्कि वीआईपी की जान बचाना होता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी गुरप्रीत सिंह इसकी आड़ में कई तरह के गैर कानूनी काम कर रहा था। सीआईए उससे पूछताछ में इसका खुलासा करेगी। वह इस तरह की सिक्योरिटी व नीली बत्ती वाली गाड़ी लेकर खुद को लोगों की नजरों में वीआईपी क्यों दिखा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें