फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सफाई करने आई महिला को पिटबुल ने काटा, मुंह का आधा हिस्सा खा गए

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गुरु तेग बहादुर नगर में एक घर में सफाई करने आई महिला पर दो पिटबुल कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते पीड़िता राखी के मुंह का एक पूरा हिस्सा खा गए जबकि उसकी गर्दन, पेट, हाथ, जांघ और दोनों टांगों पर काटने के जख्म हैं। बता दें कि जिस घर में यह पिटबुल जोड़ा रखा हुआ है, वह घर प्रकाश सिंह का है। प्रकाश सिंह के बेटे की शादी थी जिसके चलते वह परिवार समेत विवाह में गए थे। घर में उनकी सास अकेली थी। प्रकाश सिंह ने बताया कि दोपहर को उनके कुछ रिश्तेदार कुत्तों को ब्रेड आदि डालकर गए थे। दोपहर बाद लगभग चार बजे घर में काम करने आई महिला राखी जैसे ही घर में दाखिल हुई तभी अचानक खुले घूम रहे दो पिटबुल कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके गाल का एक बड़ा हिस्सा नोच कर खा गए। उसकी गर्दन पर भी एक बड़ा जख्म हो गया है। इस कारण उसके शरीर से तेजी से खून बहने लगा और वह लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन



राखी लगभग एक घंटे तक इन कुत्तों के चंगुल से छूटने के लिए जूझती रही और अपने बचाव के लिए शोर मचाती रही। मगर आसपास रह रहे किसी भी व्यक्ति की हिम्मत नहीं हुई कि वह इन खतरनाक कुत्तों के चंगुल से महिला को छुड़ा सकें। गली से गुजर रहे एक सिख व्यक्ति ने हिम्मत कर पत्थर आदि मारकर घायल महिला को किसी तरह इन कुत्तों से छुड़ा कर घर से बाहर निकाला। फिर तुरंत घर का मेन गेट बंद कर दिया ताकि कुत्ते पीछा करते हुए बाहर न आ सकें। पड़ोस के लोगों की सहायता से घायल राखी को सरकारी अस्पताल खरड़ ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।

पहले दिन काम पर आई थी महिला
प्रवासी परिवार और राखी के पति कल्लू ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मंडेर नगर में किराए का मकान लेकर मजदूरी आदि कर रहा है जबकि उसकी पत्नी राखी लोगों के घरों में बर्तन, सफाई आदि का काम करती है। प्रकाश सिंह के इस घर में वह पहले दिन ही काम पर आई थी कि यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने जताया था ऐतराज
प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों कुत्तों को सभी इंजेक्शन लगे हुए हैं लेकिन इन्हें रखने का कोई लाइसेंस उनके पास नहीं है। आसपास रह रहे लोगों ने बताया कि लगभग आठ-दस महीने पहले आए प्रकाश सिंह के इस परिवार को इन पिटबुल कुत्तों के रखने पर एतराज जताया था लेकिन प्रकाश सिंह ने लोगों की शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। इस दौरान उनके कुत्तों ने गली से गुजर रहे कई लोगों पर हमला करके उन्हें काट खाया लेकिन हर बार समझौता हो गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई।

एक दांत लगने पर 10 हजार रुपये जुर्माना
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिन पहले ही पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय ने इन पिटबुल कुत्तों के काटने पर भारी जुर्माने के आदेश जारी किए हैं। उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार पिटबुल का एक दांत लगने पर 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

कोट्स...
गुरु तेग बहादुर नगर की पार्षद परमजीत कौर ने कहा कि वह वार्ड में अकसर लोगों को खतरनाक कुत्ते रखने के लिए मना करती हूं। इस परिवार को भी कुछ दिन पहले इन खतरनाक कुत्तों के प्रति सचेत किया था। -परमजीत कौर, पार्षद
विज्ञापन


कोट्स...
अभी इस घटना के बारे में कोई सूचना नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -मनदीप सिंह, थानाध्यक्ष, सिटी खरड़ थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें