फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बड़े सपने दिखाकर जाल में फंसा रहीं फर्जी इमिग्रेशन कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़, लालड़ू, जीरकपुर, डेराबस्सी में भी खुलने लगीं हैं इमिग्रेशन कंपनियां
विज्ञापन

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मॉल्स में आफिस खोले जा रहे
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। जिले में कई फर्जी इमिग्रेशन कंपनियां लोगों को सपने दिखाकर अपने जाल में फंसा रही हैं। कई कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने कार्यालयों को नामचीन मॉल्स में खोला हुआ है। उद्देश्य है ग्राहकों को वैभव दिखाना और उनमें कंपनियों के लिए विश्वास जगाना। जिले में फिलहाल करीब 350 से ज्यादा इमिग्रेशन कंपनियां हैं। अब ये कंपनियां डेराबस्सी, जीरकपुर, खरड़, लालड़ू और लांडरा के साथ ही बनूड़ में फैल गई हैं। जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान इमिग्रेशन कंपनियों की धोखाधड़ी के आधार पर तीन माह में 83 केस दर्ज किए गए थे।
मोहाली में कई इमिग्रेशन कंपनियों को पकड़ा गया है जो कि बिना लाइसेंस के कारोबार चला रहीं थीं। सूत्रों के अनुसार यदि कोई इमिग्रेशन कंपनी लाइसेंस खत्म होने के बाद या पहले ही बंद होती है या भाग जाती है तो उस कंपनी के मालिक किसी दूसरे नाम से और दूसरे मालिक के नाम पर कंपनी का रजिस्ट्रेशन करवाते हैं और लाइसेंस इश्यू करवा लेते हैं और धंधा फिर से शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


जिला पुलिस के अनुसार जो ट्रेंड देखने में आ रहा है, उसमें कई कंपनियों के नाम फ्राॅड से जुड़े हैं। देखा जा रहा है कि पंजाब के दूर दराज के इलाकों से आने वाले ज्यादातर लोग इनके चक्कर में आ जाते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी इमिग्रेशन कंपनी में जाते हैं तो उसके पहले डाॅक्यूमेंट चेक करें और यदि डाक्यूमेंट पूरे हैं तो इमिग्रेशन कंसलटेंसी ही लें। जिसकी एक फीस होती है, इसके बाद चाहे स्टडी वीजा हो या फिर कोई अन्य वीजा....खुद ही अप्लाई करें। कॉलेज की फीस भी खुद भरें।
विज्ञापन

ठगी के मामलों में हुई कार्रवाई

8 जुलाई 2024
मोहाली के फेज-11 थाना पुलिस ने अर्पणा सरगोता व उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया।
24 जुलाई 2024
खुद को रिटायर्ड नेवी अधिकारी बताकर मोहाली के आठ लोगों को ठगने वाले पति और पत्नी को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
7 मार्च 2024
एक दंपती ने मोहाली में अलग-अलग नाम से 6-7 इमिग्रेशन कंपनियां खोली थीं। यह दपंती फर्जी वीजा और ऑफर लेटर देकर लोगों से करोड़ों रुपये ठग चुका था।

21 दिसंबर 2023
लाखों की ठगी करने वाली स्टार फ्यूचर एजुकेशन एंड इमिग्रेशन सर्विसेज की प्रबंधक छवि शर्मा को मटौर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

कोट्स
इमिग्रेशन फ्राॅड के मामले में पुलिस मामले तो दर्ज ही कर लेती है पर इसमें लोगों को ध्यान रखना चाहिए। सोच समझकर ही इमिग्रेशन कंपनियों के पास जाना चाहिए।
हरसिमरन बल, डीएसपी (सिटी-2)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें