फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नौकरी के लिए दस्तावेज जमा कराने पहुंचा फर्जी आवेदक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शिक्षा विभाग की तरफ से ईटीटी अध्यापकों की भर्ती के संबंध में दस्तावेजों का काम चल रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति किसी और उम्मीदवार के नाम पर दस्तावेज जमा करवाता पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान सुखजीत सिंह वासी गांव दोहे वाला श्री मुक्तसर साहिब और जसकरण सिंह वासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। मटौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें से सुखजीत को पकड़कर उसका दो दिन का रिमांड ले लिया है। वहीं, जसकरण सिंह की तलाश जारी है।
विज्ञापन

सहायक डायरेक्टर शिक्षा भर्ती की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई कि शिक्षा विभाग ईटीटी अध्यापक की भर्ती के संबंध में दस्तावेजों की स्क्रूटनी के लिए उम्मीदवार बुलाए थे। इस दौरान दो अगस्त को उम्मीदवार जसकरण सिंह वासी फिरोजपुर की जगह पर सुखजीत सिंह वासी गांव दोहे वाला आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर दस्तावेज चेक करवाते समय पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि उम्मीदवार जसकरण सिंह के लिखित पेपर भी उसने ही दिए थे। वहीं, उसने किसी अन्य युवक की परीक्षा भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें