सेना और आतंकियों में मुठभेड़
- फोटो : PTI
मोहाली। पंजाब सरकार की तरफ से पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए स्कीम बनाकर उनको अमलीजामा पहनाया गया है। पूर्व सैनिक, विधवाओं व आश्रितों को समय समय से वित्तीय सहायता दी जाती है। यह जानकारी सैनिक सदन स्थित जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर में पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा व इंडस्ट्रियल सिखलाई बोर्ड के चेयरमैन सेवा सिंह सेखवां ने दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों, विधवाओं व पूर्व सैनिकों के दिव्यांग बच्चों को दो लाख 36 हजार रुपये के सहायता चेक बांटे गए। उन्होंने बताया कि मोहाली में बनाए जा रहे सैनिक सदन के लिए पंजाब सरकार की तरफ से 1.77 एकड़ जमीन दी गई। सैनिक सदन बनाने के लिए 1.69 करोड़ की पहली किश्त पंजाब सरकार की तरफ से जारी हो गई है। वहीं, 50 लाख रुपये की ग्रांट और जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सैनिक सदन का काम 33 फीसदी पूरा हो चुका है। इस मौके पर उन्होंने पूर्व सिपाही लाभ सिंह को फ्लैग के फंड में से 10 हजार की आर्थिक सहायता का चेक व पांच नेत्रहीन पूर्व सैनिकों को 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक व 17 दिव्यांग बच्चों को 84 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी गई। 24 पूर्व फौजियों की विधवाओं व बच्चों को 91 हजार 200 रुपये की राशि वितरित की गई।