फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई या तालमेल, लाखों का बिजली बिल बकाया होने पर भी सोहाना थाने का कनेक्शन कटने के बाद चंद घंटों में जुड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बिजली बिल जमा नहीं कराने के कारण सोहाना के अत्याधुनिक थाने का कनेक्शन काट दिया गया। अब इसे पुलिस की दबंगई कहो या विभागीय तालमेल, पर 20 लाख का बिल बकाया होने के बाद भी थाने का अंधेरा जल्दी ही दूर हो गया। हालांकि पुलिस ने 4 लाख जमा करवा दिया है, फिर भी 16 लाख बकाया होने पर अत्याधुनिक थाना जगमगा रहा है। आम आदमी का तो कुछ सौ बकाया होने पर भी कनेक्शन ऐसा कटता है कि जुड़वाने में न सिर्फ पसीने छूट जाते हैं, बल्कि जेब भी खाली हो जाती है।
विज्ञापन

कोरोना काल में जब सब कुछ बंद था उस दौर में आम नागरिक से लेकर उद्योगपति और व्यापारी सरकार से राहत की उम्मीद लगाए था। इन उम्मीदों के बीच इस सभी पर दूसरे बोझों के साथ-साथ बिजली बिलों का बोझ भी लादा गया। आम घरेलू बिजली उपभोक्ता से लेकर औद्योगिक और वाणिज्य क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता भी राज्य सरकार की नीतियों से तंग हैं। करदाता वर्ग की इन समस्याओं के बावजूद पंजाब सरकार में विभागीय तालमेल ऐसा है कि लाखों का बकाया होने पर अगर बिजली कनेक्शन कट भी जाए तो कुछ ही देर में वापिस जुड़ भी जाता है। सोहाना थाने का मामला इसका ताजा उदाहरण है। बड़े बजट के साथ सोहाना के नए अत्याधुनिक थाने का निर्माण किया गया है, लेकिन लोगों को लुभाने के लिए बनाए इस मॉडल थाने में होने वाली बिजली खपत का भुगतान करने को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है। सोहाना के इस अत्याधुनिक थाने पर 20 लाख का बिजली बिल बकाया था। लिहाजा बकाएदारों की सूची में नाम होने के कारण थाने का बिजली कनेक्शन शाम के समय काट दिया गया। सोहाना के अत्याधुनिक मॉडल थाने का बिजली कनेक्शन कटने से जिला पुलिस की साख खतरे में आ गई। तत्काल जिले के तमाम आला अधिकारी सक्रिय हो गए। पहले मामला फंसा, फिर सुलझ गया। अब इसे पुलिस की दबंगई कहो या सार्वजनिक क्षेत्र के विभागों का तालमेल, पर कुछ ही घंटों बाद सोहाना थाने का बिजली कनेक्शन फिर से जोड़ दिया गया। हालांकि कनेक्शन कटने पर इस 20 लाख के बकाया बिजली बिल में से चार लाख पुलिस ने जमा करवा दिए। इसके बाद 16 लाख रुपये की रकम पुलिस पर बकाया रह गई। 16 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने पर भी सोहाना का अत्याधुनिक थाना जगमगा रहा है।
डॉक्टरों की संस्था पर भी हुई कार्रवाई
बिजली बिल का भुगतान न करने पर वीआईपी सिटी में पंजाब के डाक्टर्स की संस्था पर भी गाज गिरी। राज्य के डाक्टर्स की इस संस्था ने अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया था। वीआईपी सिटी के सेक्टर-69 में पंजाब मेडिकल एसोसिएशन का ऑफिस है। यह ऑफिस भी बकाएदारों की सूची में शामिल था। लिहाजा इसका बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया। कनेक्शन कटने बाद यहां भी साख का मामला फंस गया। इन मेडिकल प्रोफेशनल्स के पास पुलिस जैसी दबंगई नहीं थी, लिहाजा तालमेज नियमानुसार ही हो सका। पावरकॉम के नियमों के अनुसार बकाया बिजली बिल से निर्धारित राशि आरटीजीएस के जरिए जमा करवाई गई। इसके बाद पंजाब मेडिकल एसोसिएशन के दफ्तर का बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें