फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण से लगता है जाम, नप नहीं दे रहा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नयागांव की मुख्य मार्केट के अलावा नगर परिषद अन्य मार्केटों पर कुछ भी ध्यान नही दे रही है। अफसरों की लापरवाही के चलते मनमर्जी से दुकानदार और रेहडी-फड़ी वालों ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ है। इस वजह से मेन रोड पर मौजूदा समय में बार-बार जाम लग जाता है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। मुख्य रूप से जनता कॉलोनी रोड, नाडा रोड, करोरां रोड, रामलीला ग्राउंड रोड, चर्च रोड पर दुकानदारों और रेहडी-फड़ी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़कों पर बार-बार ट्रैफिक जाम लगने की समस्या आम हो गई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन को भी ध्यान देना चाहिए और सभी मार्केट में अवैध अतिक्रमण पर समान रूप से कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

जगह-जगह गलियों में दुकानदारों ने अवैध अतिक्रमण किए हुए हैं। रोड पर सामान रखा हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में बड़ी परेशानी होती है। हर छोटी-बड़ी गली में आज के समय में ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। -सुरेश यादव निवासी नयागांव

जनता कॉलोनी रोड पर अवैध रूप से दुकानदारों और रेहडी-फड़ी के अवैध अतिक्रमण की वजह से सुबह-शाम निकलना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से बार-बार जाम लगता रहता है। आने-जाने में बड़ी परेशानी होती हैं, जिसकी वजह से लोगों का कई बार झगड़ा तक हो जाता है। नगर परिषद को इन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि सभी लोगों को आने-जाने में सुविधा हो। -संदीप कुमार जॉनी निवासी नयागांव
विज्ञापन


मुख्य बाजार में जिन दुकानदारों और रेहडी-फड़ी वालों ने रोड पर अवैध अतिक्रमण किया हुआ है, उन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे लोगों का जांच के दौरान सामान जब्त भी किया जा रहा है। जल्दी ही हमारी टीम अन्य मार्केटों में रोड पर जिन दुकानदारों और रेहडी-फड़ी वालों ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ है, उन पर भी बनती कानूनी कार्रवाई करने जा रही है। ऐसे लोग जल्द से जल्द अपने आप अवैध अतिक्रमण और सामान को हटा लें, अपने सामान को अपनी हद में रखें। चेकिंग के दौरान किसी को नहीं बख्शा जाएगा। -रवनीत सिंह, नगर परिषद अधिकारी नयागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें