फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में चार घंटे बंद रही बिजली, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शुक्रवार को बार-बार लगे बिजली के कटों से आम लोग और बाजारों में दुकानदार परेशान रहे। बिजली बंद रहने के कारण कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। फ्रिजर में रखे गए खाने-पीने के सामान के खराब होने से कारोबारियों को नुकसान हो रहा है। दिनभर घंटों तक बिजली बंद रहने के कारण दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बिजली कट लगने पर उनको जेनरेटर चलाने पड़ रहे हैं। बिजली का बिल तो चुकाना पड़ ही रहा है। इसके अलावा हर महीने हजारों रुपये जेनरेटर चलाने पर भी खर्च करने पड़ रहे हैं। इसको लेकर दुकानदारों में पावरकॉम के प्रति नाराजगी है। इन दिनों गर्मी भी ज्यादा पड़ने लगी है। जिसमें बिजली के कट लगने से लोग परेशान हैं। हम पावरकॉम को बिजली बिल चुका रहे हैं, इसलिए बिजली मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

बिना बिजली के पानी की भी समस्या हो रही है। सुबह करीब छह बजे से पहले ही बिजली चली जाती है, ऐसे में कई घरों में लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पानी भी नहीं भर पाते। लोगों की दिनचर्या बिजली कटौती से बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इन गर्मियों में ऐसे कई दिन बीते हैं, जब लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिली। गर्मियों में पानी की खपत भी ज्यादा होती है। ऐसे में लोग बिजली कट लगने से परेशान हैं और पावरकॉम से खस्ताहाल बिजली सप्लाई सिस्टम को सुधारने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें