फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख का बिल न भरने पर काटा बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। बेसहारा और मानसिक तौर पर बीमार लोगों की सेवा संभाल कर रही प्रभ आसरा की सेवा को अनदेखा कर बिजली विभाग की तरफ से मंगलवार को संस्था का बिजली सप्लाई का कनेक्शन काट दिया गया। इस कारण संस्थान में रह रहे 500 लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रभ आसरा के मुख्य प्रबंधक शमशेर सिंह रजिंदर कौर ने बताया कि संस्था में लगे सोलर सिस्टम के बावजूद पॉवरकाम की तरफ से उनको 20 लाख का बिल भेजा गया है। बिल की यह बकाया रकम कोरोनाकाल की है जिस समय संस्थान में रह रहे क्षेत्र के लाचार लोगों की सेवा की जा रही थी। उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम के बावजूद आए इस बिल के बारे में उच्च अधिकारियों और प्रशासन से संपर्क कर चुके हैं परंतु इसके बावजूद कोई फैसला नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार की तरफ से कोई राहत न देने के स्थान पर बिजली विभाग की तरफ से संस्था की बिजली सप्लाई बंद कर दी है। संस्था में बेसहारा लोगों की सेवा की जा रही है। इसकी जिम्मेवारी सरकार की है परंतु सरकार फर्ज निभाने की बजाय उनके द्वारा किए जा रहे इस कार्य में भी उनका साथ नहीं दे रही है।
कोट्स...
प्रभ आसरा संस्था की तरफ से 2 साल से 20 लाख का बिल बकाया जमा नहीं करवाया गया। 1 माह पहले संस्था को नोटिस भेजा गया था परंतु उनकी तरफ से बकाया रकम जमा नहीं करवाई गई । नियमानुसार बिजली कनेक्शन काटा गया है। संस्थान किस्तों में भी बिल अदा कर सकता है। -रणधीर सिंह, उपमंडल सहायक कार्यकारी इंजीनियर, पावरकॉम
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन आसरा संस्था जिसका बिजली कनेक्शन आज काटा गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें