फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : खरड़- बनूड़ राजमार्ग पर ट्राले से फंसकर बिजली के तार टूटे, कई खंभे भी क्षतिग्रस्त, दो किमी तक जाम लगा

Sun, 18 Apr 2021 01:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

बिजली विभाग ने अपना काम शुरू किया हालांकि लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बता दें कि खरड़-बनूड़ राजमार्ग काफी अहम है। हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों का यातायात इसी राजमार्ग से गुजरता है लेकिन रविवार सुबह अचानक एक ट्राला वहां से गुजरा था। ट्राले पर मशीनरी उपकरण लदे थे, उसी में बिजली के तार उलझ गए।
विज्ञापन
खरड़-बनूड़ राजमार्ग पर बिजली के खंभे टूटे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरड़-बनूड़ राजमार्ग पर रविवार सुबह एक बड़े ट्राले ने बिजली की तारों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्राले में रखे सामान में बिजली के तार फंस गई। जिसकी वजह से सड़क किनारे खड़े कई बिजली के खंभे गिर गए।  रोड के दोनों तरफ की आवाजाही बंद हो गई। करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन


इलाके की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग ने अपना काम शुरू किया हालांकि लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बता दें कि खरड़-बनूड़ राजमार्ग काफी अहम है। हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों का यातायात इसी राजमार्ग से गुजरता है लेकिन रविवार सुबह अचानक एक ट्राला वहां से गुजरा था। ट्राले पर मशीनरी उपकरण लदे थे, उसी में बिजली के तार उलझ गए। 

यह भी पढ़ें- जज्बे को सलाम : मोहाली में 105 वर्षीय वृद्धा ने लगवाया कोरोना का टीका, डीसी ने ट्वीट कर सराहा
विज्ञापन


जैसे ट्राला आगे बढ़ा तो सारे खंबे रोड पर गिरना शुरू हो गए। यातायात ठप होने की वजह से सड़क पर लंबा जाम भी लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, बिजली विभाग ने लाइन को ठीक करने काम शुरू कर दिया है।हालांकि रविवार की छुट्टी होने की वजह से काम में दिक्कत आ रही है। विभाग जेसीबी की मदद से सभी खंभों को हटाकर फिर से नए खंभे लगा रहा है।
विज्ञापन


दो किमी तक लगा जाम
खरड़-बनूड़ राजमार्ग पर बिजली के खंभे टूटने की वजह से करीब दो किमी तक दोनों तरफ ट्रक खड़े हैं। सड़क में बिजली के तार उलझे हैं। ट्रक चालक और परिचालक सड़क पर खाना बना रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि जल्दी ही लाइन को ठीक कर दिया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- विश्व की सबसे उम्रदराज महिला ने 119 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, देसी खान-पान था लंबी उम्र का राज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें